एमपी में वीर दास के कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे: '2 इंडियाज़' बयान को लेकर मंत्री

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कॉमेडियन वीर दास के 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज़' बयान पर कहा, "वीर दास जब तक अपने बयान पर आधिकारिक खेद नहीं जताएंगे तब तक एमपी में उनके‌ कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे।'' उन्होंने आगे कहा, "वीर दास जैसे विदूषक लोग दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।"