एमपी में शिवराज की सभा में माइक बंद होने पर बीजेपी विधायक ने दारोगा को मंच से दी धमकी

रायसेन (मध्य प्रदेश) में गुरुवार रात पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की सभा में माइक बंद होने पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने मंच से दारोगा को धमकी दी। पटवा ने कहा, "ऐसी जगह फेंकवाऊंगा कि वापस नहीं आएगा।" वहीं, शिवराज ने दारोगा से कहा, "(माइक) कैसे बंद किया तुमने? इसे चालू करो।"