एमपी में सूखी नदी में बस गिरने से हुई 15 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति व पीएम ने जताया शोक

खरगौन (मध्य प्रदेश) में एक बस के सूखी नदी में गिर जाने से 15 लोगों की हुई मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से दुखी हूं।" वहीं, पीएम ने मृतकों के परिजन को ₹2-₹2 लाख देने की घोषणा की।