एमपी में हाथी ने अपने मालिक को कई बार ज़मीन पर पटका व रौंदा, हुई मौत

भोपाल (मध्य प्रदेश) में एक पालतू हाथी ने अपने 55 वर्षीय मालिक को कई बार ज़मीन पर पटका व फिर रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक के दोस्तों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने से हाथी आक्रामक हो जाता है और उसने पहले भी एक व्यक्ति को मार डाला था। बकौल पुलिस, हा​थी ​फिलहाल सामान्य व्यवहार कर रहा है।