एमसीडी का रिज़ल्ट भी देखना चाहिए: राहुल के फीफा विश्व कप का मैच देखने पर आचार्य प्रमोद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान फीफा विश्व कप 2022 का एक मैच देखते हुए वीडियो सामने आने पर पार्टी नेता आचार्य प्रमोद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "एमसीडी का रिज़ल्ट भी देखना चाहिए।" गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी एमसीडी चुनाव परिणामों में 'आप' और बीजेपी के बाद तीसरे स्थान पर है।