एमसीडी चुनाव के दौरान 60,000 सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, 60 ड्रोन किए जाएंगे इस्तेमाल

आगामी 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के मद्देनज़र पूरी दिल्ली में करीब 60,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा जिनमें 40,000 पुलिसकर्मी, 20,000 होमगार्ड व अर्द्धसैनिक और राज्य सशस्त्र पुलिस बल की 108 कंपनियां शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 60 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।