एमसीडी चुनाव के लिए मतदान खत्म, करीब 50% हुई वोटिंग; 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 250 वार्डों पर रविवार को मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5:30 बजे तक करीब 50% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गौरतलब है कि दिल्ली के तीन नगर निगमों के विलय के बाद हो रहे पहले नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे।