दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एमसीडी चुनाव में अपने पूरे परिवार के साथ जाकर वोट डाला जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "आप भी अपने पूरे परिवार के साथ जाकर मतदान ज़रूर करें। अपने पड़ोसियों और जानकारों को भी वोट डालने को कहें।" केजरीवाल ने लिखा, "हम मिलकर दिल्ली को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।"