दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संदीप भारद्वाज गुरुवार को अपने घर में मृत अवस्था में मिले। दिल्ली में 'आप' की ट्रेड विंग के सेक्रेटरी भारद्वाज फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे जिसके बाद उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। भारद्वाज कथित तौर पर एमसीडी चुनावों में टिकट न मिलने से परेशान थे।