एमेज़ॉन इंडिया से बड़ी संख्या में दिए गए इस्तीफों की जांच करेगी सरकार: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार एमेज़ॉन इंडिया से हाल ही में बड़ी संख्या में दिए गए इस्तीफों की जांच करने की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट्स, श्रम मंत्रालय देखेगा कि क्या कर्मचारियों ने स्वेच्छा से नौकरी छोड़ी और क्या नोटिस पीरियड जैसी इस्तीफे की शर्तों का पालन किया गया। एमेज़ॉन ने कहा था कि कुछ कर्मचारी 'स्वेच्छा' से गए हैं।