एमेज़ॉन ने भारत में बंद की अपनी होलसेल डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट

एमेज़ॉन भारत में छोटे स्टोर्स के लिए शुरू हुई अपनी होलसेल ई-कॉमर्स वेबसाइट 'एमेज़ॉन डिस्ट्रीब्यूशन' को बंद कर रहा है। एमेज़ॉन ने पिछले हफ्ते फूड डिलीवरी सर्विस और ऑनलाइन लर्निंग प्लैटफॉर्म को बंद करने की घोषणा की थी। एमेज़ॉन ने कहा कि इन इकाइयों को बंद करने का फैसला परिचालन योजना की सालाना समीक्षा के दौरान लिया गया था।