एमेज़ॉन यूके व यूएस में सीट बेल्ट अलार्म को ब्लॉक करने वाले उपकरणों की बिक्री पर लगाएगा रोक
एमेज़ॉन ने भारत के बाद अब अमेरिका व यूके में भी कार के सीट बेल्ट अलार्म को बंद रखने वाले उपकरणों की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। दरअसल, टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार हादसे में मौत के बाद एमेज़ॉन ने शुक्रवार को भारत में इन उपकरणों की बिक्री पर रोक लगाई थी।