PTI के मुताबिक, एयरटेल 8 अक्टूबर से पोस्टपेड टैरिफ में ₹50/माह की बढ़ोतरी करेगा। नए प्लान में हर सिम के साथ एक फ्री इंटरनैशनल रोमिंग पैक मिलेगा और मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के भीतर अगले महंगे प्लान पर शिफ्ट किया जाएगा। कंपनी ने प्रति यूज़र एवरेज रेवेन्यू बढ़ाने के लिए अगस्त में चार प्रीपेड प्लान बंद किए थे।