एयरपोर्ट पर पीएम के स्वागत में तीसरी बार शामिल नहीं हुए तेलंगाना के सीएम, बीजेपी ने की आलोचना

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए शनिवार को हैदराबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव एयरपोर्ट पर शामिल नहीं हुए। गौरतलब है, यह तीसरी बार है जब राव इस साल पीएम मोदी के स्वागत में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं, बीजेपी ने इसे लेकर सीएम राव की आलोचना की है।