एल्विश के फैंस की ट्रोलिंग से तंग आकर मैंने ट्विटर छोड़ दिया थाः कॉमेडियन पूरव झा

कॉमेडियन पूरव झा ने आरोप लगाया है कि यूट्यूबर एलविश यादव के फैंस उन्हें ट्विटर (अब X) पर ट्रोल किया करते थे जिसके कारण उन्होंने ऐप से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा, "मेरा फोन X नोटिफिकेशन्स से हमेशा बजता रहता था...वे लोग मुझे लिखते थे, 'तुझे घर आके मारेंगे, तू दोगला है।' तो मैंने ट्विटर ही अनइंस्टॉल कर दिया।"