एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन का इंटरव्यू करते समय फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात और गुटबाज़ी को लेकर फिल्ममेकर करण जौहर पर तंज कसा। इसके बाद जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, "दयालुता कभी खूबी होती थी...अब यह लिमिटेड एडिशन वाला इमोशन हो गया है।"