एलआईसी नवंबर में सेबी के पास जमा करेगी आईपीओ संबंधी दस्तावेज़: खबर

पीटीआई ने वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि एलआईसी आईपीओ से संबंधित दस्तावेज़ (डीआरएचपी) नवंबर में सेबी के पास जमा करेगी। बकौल अधिकारी, डीआरएचपी जमा होने के बाद जनवरी में एलआईसी के संभावित घरेलू व विदेशी निवेशकों के साथ बैठकों का दौर चलेगा। सरकार ने इसके आईपीओ के लिए 10 मर्चेंट बैंकर नियुक्त किए हैं।