दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) ने डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर पर बोलने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान को भेजा गया आमंत्रण रद्द कर दिया है। दरअसल, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कॉलेज इकाई ने इसका विरोध किया था। पासवान ने कहा, "मुझे सूचित किया गया कि मेरी राजनीतिक संबंधता के कारण कार्यक्रम रद्द किया गया।"