एलजी से की है जांच की मांग: 'आप' विधायकों को ₹20 करोड़ की पेशकश के आरोप पर बीजेपी सांसद

दिल्ली में 4 'आप' विधायकों को बीजेपी में शामिल होने के बदले ₹20-₹20 करोड़ की पेशकश किए जाने के आरोप पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि मामले में उप-राज्यपाल को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "जिन्हें कॉल आया है...उनके फोन की जांच हो...दूध का दूध, शराब का शराब होना चाहिए।"