चिराग पासवान का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एलजेपी ने कहा- रिकवर करने में लगी एक्सपर्ट की टीम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हैक कर लिया गया है। एलजेपी ने ट्वीट कर बताया, "हमारे सोशल मीडिया एक्सपर्ट की टीम फेसबुक अकाउंट को रिकवर करने में लगी है।" बकौल चिराग, वह अपने मित्रों व समर्थकों के समक्ष अपने विचार व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं।