एलजेपी (रामविलास) ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान के जीजा को दिया टिकट
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार की जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को टिकट दिया है। अरुण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा हैं। प्रदेश में एनडीए में हुए सीट बंटवारे के तहत चिराग की पार्टी को 5 सीटें मिली हैं। इससे पहले पार्टी ने चिराग के हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।