अराजक लोगों से सतर्क रहें और किसी अराजकता को जगह न दें: मंत्री संजय निषाद
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि भारत में अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने लोगों से अराजक तत्वों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए निषाद ने कहा कि जनता ने उन्हें अस्वीकार कर दिया है और अब उनकी बातों का कोई महत्व नहीं रह गया है।