एशियन गेम्स में महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से रौंदा
एशियन गेम्स-2026 में महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया है। सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को 11-3, 11-3, 11-4 से जबकि 17-वर्षीय सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराया। श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया। भारत ग्रुप-एफ में अपराजित रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।