एशिया कप 2022 में बुधवार को सुपर 4 चरण के मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 1-विकेट से हरा दिया जिसके साथ भारत फाइनल की रेस से बाहर हो गया है। वहीं, अफगानिस्तान भी आधिकारिक तौर पर अब फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। फाइनल मैच रविवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।