राज्यसभा में विपक्ष के नेता व सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बावजूद प्रधानमंत्री क्यों केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र 'टेनी' की मदद कर रहे हैं? उन्होंने कहा, "हम सदन में लखीमपुर खीरी कांड पर चर्चा करना चाहते थे...गृह राज्यमंत्री इस्तीफा दें...यूपीए के वक्त छोटी-छोटी घटनाओं पर इस्तीफा मांगा जाता था।"