एससी के आदेश से खुश हूं, यह सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है: खेड़ा को ज़मानत मिलने पर खरगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'विवादित टिप्पणी' को लेकर गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खुश हूं। यह उनके (बीजेपी सरकार) मुंह पर करारा तमाचा है। सरकार बोलने की आज़ादी खत्म करने की कोशिश कर रही है।"