inshorts

एससी ने गुजरात दंगों से जुड़ीं 10 व बाबरी मस्जिद केस से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई की बंद

सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई बंद कर दी है। बकौल कोर्ट, समय बीतने के साथ और राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में 2019 के फैसले के मद्देनज़र इसका कोई औचित्य नहीं बचा है। वहीं, कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों से जुड़ीं 10 याचिकाओं पर भी सुनवाई बंद कर दी।