सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली समिति को नियुक्त किया है। समिति में एनआईए के महानिदेशक, चंडीगढ़ के डीजीपी, पंजाब के अतिरिक्त डीजीपी (सुरक्षा) और पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल शामिल हैं।