एससी ने पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा, पूनम पांडे व शर्लिन चोपड़ा को दी अग्रिम ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने पॉर्नोग्राफी मामले में मंगलवार को बिज़नेसमैन व ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अग्रिम ज़मानत दे दी। कोर्ट ने इस मामले में ऐक्ट्रेस पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा को भी अग्रिम ज़मानत दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जांच में सहयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए।