एससी/एसटी ऐक्ट के तहत बिहार में दर्ज करीब 45,000 मामले लंबित, कन्विक्शन रेट केवल 8%

बिहार में पिछले 10 सालों में एससी/एसटी ऐक्ट 1989 के तहत 67,163 केस दर्ज किए गए हैं और अगर 39,730 केस को जोड़ दिया जाए तो 1,06,893 मामले होते हैं जिनमें से 44,986 मामले अभी लंबित हैं। इसी समयावधि में सिर्फ 872 मामलों में कोर्ट ने फैसला सुनाया जिसमें 8.6% कन्विक्शन रेट से 75 मामलों में दोष सिद्ध हुआ है।