एहसास हुआ था कि शराब पीना बंद नहीं किया तो लगभग 50 साल की उम्र में मर जाऊंगा: जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में अपने शराब छोड़ने के फैसले पर बात की है। उन्होंने कहा, "मुझे एहसास हुआ था कि अगर इसी तरह पीता रहा तो लगभग 50 साल की उम्र में मर जाऊंगा। मेरे पास 2 विकल्प थे, 'जीना या शराब पीना'।" जावेद ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार 31 जुलाई 1991 को शराब पी थी।