अमेरिकी अभिनेत्री ऐंबर हर्ड ने अपने कुत्ते का नाम ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री बार्नबी जॉयस के नाम पर रखा है। हर्ड और उनके पूर्व पति जॉनी डेप 2015 में अपने कुत्तों- 'बू' व 'पिस्टल' के साथ प्राइवेट जेट से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे जिसके बाद बायो-सिक्योरिटी कानून के उल्लंघन को लेकर तत्कालीन कृषि मंत्री जॉयस ने कुत्तों को मरवाने की धमकी दी थी।