ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दोबारा करेंगे शादी, कपल ने बताई वजह

ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बताया है कि उन्हें उनकी शादी की कसमें दोबारा लेनी है। अंकिता ने कहा, "5 साल बाद हम अपनी शादी दोबारा करेंगे।" वहीं, विक्की के 'अब हम सीधा 50वीं (मैरिज ऐनिवर्सरी) पर शादी करेंगे' कहने पर अंकिता ने जवाब दिया, "मैं तब बूढ़ी हो जाऊंगी...मैं अपनी शादी में सुंदर दिखना चाहती हूं।"