ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपना बेबी बंप दिखाया। अथिया की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, "तुम बहुत प्यारी हो।" अथिया ने जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी व बीते साल नवंबर में ऐक्ट्रेस ने अपने गर्भवती होने की घोषणा की थी।