ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर से ग्रस्त होने का किया खुलासा

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अटेंशन डेफिसिट डिसऑर्डर (एडीडी) से ग्रस्त हैं जो अटेंशन डेफिसिट हाइपरऐक्टिविटी डिसऑर्डर का एक प्रकार है। उन्होंने कहा, "मुझे एडीडी है और मैं किसी भी काम में बहुत ज़्यादा समय नहीं लगाना चाहती। जो कुछ भी हो, वह जल्दी-से-जल्दी होना चाहिए।"