ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के दावे 'मेरे नाम पर मंदिर है' पर विवाद के बाद उनकी टीम ने दी सफाई

ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला द्वारा उत्तराखंड में उनके नाम पर मंदिर होने का दावा किए जाने पर विवाद के बाद उनकी टीम ने बयान जारी किया है। टीम ने कहा, "उर्वशी ने यह नहीं कहा कि उत्तराखंड में 'उर्वशी रौतेला का मंदिर' है...उन्होंने कहा कि उनके नाम पर मंदिर है। लोग ढंग से सुनते नहीं हैं...वीडियो को ढंग से सुनकर बोलें।"