inshorts

ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपना मंदिर बनवाने की जताई इच्छा, हुईं ट्रोल

ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साउथ में अपना मंदिर बनवाने की इच्छा जताई जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "बद्रीनाथ (उत्तराखंड) के पास मेरे नाम का मंदिर है...मेरी इच्छा है कि...साउथ में भी ऐसा हो।" इस पर एक यूट्यूब यूज़र ने लिखा, "यह गलत दुनिया में पैदा हो गई हैं।"