ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने रोती हुई फैन के पोंछे आंसू, लगाया गले; वीडियो आया सामने
पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने गईं ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐश्वर्या अपनी एक फैन को रोता देख सिक्योरिटी तोड़कर पास गईं उसके आंसू पोंछे, गले लगाया और तस्वीरें खिंचवाईं। फैंस ने इस पल की तारीफ की और ऐश्वर्या के इस व्यवहार की सराहना भी की है।