ऐक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा और बिज़नेसमैन AP के डेटिंग की लगीं अटकलें, वायरल हुआ किस का वीडियो
अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूज़ा और नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' फेम दुबई के बिज़नेसमैन AP उर्फ आनंद प्रकाश की डेटिंग की अटकलें लग रही हैं। सोशल मीडिया पर एक पार्टी का वीडियो वायरल है जिसमें AP सरेआम क्रिस्टल के गाल पर किस करते दिख रहे हैं। हालांकि एपी या क्रिस्टल ने इन अटकलों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।