inshorts

ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बेटे को दिया जन्म

अभिनेता विक्की कौशल और उनकी पत्नी-ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ पहली बार माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा, "हमारी खुशियां आ चुकी हैं...प्यार और आभार के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।" गौरतलब है कि दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी की थी और सितंबर 2025 में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।