ऐक्ट्रेस चुम दरांग के नाम को एल्विश यादव ने बताया अश्लील, हुई आलोचना

ऐक्ट्रेस चुम दरांग पर कथित तौर पर रेसिस्ट टिप्पणी को लेकर एल्विश यादव की आलोचना हो गई है। दरअसल, एक वीडियो में एल्विश और रजत दलाल, 'बिग बॉस 18' को लेकर कहते हैं, "करणवीर को पक्का कोविड था...चुम किसको पसंद आती है भाई। चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है...चूम। नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है।"