ऐक्ट्रेस चारू असोपा व उनके पूर्व पति राजीव सेन एकसाथ गणपति पूजा करते दिखे जिसकी तस्वीरें दोनों ने शेयर की हैं। दरअसल, राजीव अपनी बेटी ज़ियाना से मिलने अपनी मां को लेकर चारू के पास बीकानेर (राजस्थान) पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने बेटी ज़ियाना के साथ डिनर किया। चारू ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "डिनर विद फैमिली।"