ऐक्ट्रेस जिया शंकर ने ज़िंदगीभर कुंवारी रहने का किया फैसला
'बिग बॉस ओटीटी-2' समेत कई टीवी शोज़ में नज़र आ चुकीं ऐक्ट्रेस जिया शंकर ने शादी नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह ज़िंदगीभर कुंवारी रहना चाहती हैं। 29-वर्षीय जिया ने कहा, "मुझे ना रिलेशनशिप चाहिए और ना ही लड़कों का झंझट चाहिए। मैं तो बस बाली में एक विला लूंगी और वहां मां के साथ रहूंगी।"