inshorts

ऐक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर और फैसू के ब्रेकअप की लगी अटकलें; जन्नत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

ऐक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर और सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगी हैं। इस बीच जन्नत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर एक पोस्ट किया और लिखा, "जो है कबूल करिए, जो था उसे जाने दीजिए और...जो होने वाला है उसपर यकीन रखिए।"