ऐक्ट्रेस निक्की तंबोली की हुई आंख की सर्जरी, शेयर की तस्वीर
'बिग बॉस 14' में नज़र आ चुकीं ऐक्ट्रेस निक्की तंबोली की हाल में कलेज़ियन को लेकर आंख की सर्जरी हुई। कलेज़ियन पलक पर बनने वाली एक गांठ होती है जो ग्रंथियों में तेल जमा होने से बनती है। निक्की ने तस्वीर शेयर कर बताया, "आमतौर पर यह हीटिंग पैड से ठीक हो जाता है...लेकिन मेरे केस में ऐसा नहीं हुआ।"