ऐक्ट्रेस नुसरत जहां ने पति यश दासगुप्ता से तलाक की अटकलों के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी में भगवद गीता का श्लोक 'सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज" शेयर किया। श्लोक के नीचे उन्होंने लिखा, "जो आपके वश में न हो उसके सामने सरेंडर कर देना चाहिए। इससे शांति और आज़ादी मिलती है।" दरअसल, यश ने नुसरत को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।