कन्नड़ ऐक्ट्रेस और आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव को 14.80 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने को लेकर उनके पिता ने कहा है, "बेटी ने हमें शर्मिंदा किया है।" उन्होंने टीओआई से कहा, "अगर किसी कानून का उल्लंघन हुआ है, तो कानूनी कार्रवाई होगी।" बकौल रामचंद्र, वह बेटी से संपर्क में नहीं हैं।