अभिनेत्री भाग्यश्री की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं जिसमें उनके माथे पर गहरा घाव दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में भाग्यश्री पिकलबॉल खेलते समय चोटिल हो गई थीं और उन्हें 13 टांके आए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में भाग्यश्री अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं।