ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हार्वर्ड केनेडी स्कूल से पूरा किया कोर्स
ऐक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने मैसाचुसेट्स (अमेरिका) में हार्वर्ड केनेडी स्कूल में 'लीडरशिप, ग्लोबल पॉलिसी ऐंड लाइफ' पर एक कोर्स पूरा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्लासरूम व सर्टिफिकेट के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "स्कूल वापस जाना मज़ेदार और चुनौतीपूर्ण था...मैथ्स अब भी मेरा पसंदीदा विषय नहीं है।" उन्होंने न्यूज़ीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न संग सेल्फी भी शेयर की।