सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुईं ऐक्ट्रेस रान्या राव की पहली तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इसमें उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या ने कस्टम अधिकारियों से बचने के लिए अपनी जांघ पर टेप व बैंडेज की मदद से सोने की 14 छड़ों को छिपाया था।